फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Himanshu's fingers got cut after getting burnt by electric current

Shamli News: करंट से झुलसे हिमांशु की उंगलियां कटीं

Thu, 26 Jun 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Himanshu's fingers got cut after getting burnt by electric current
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। गढ़ी पुख्ता से छुट्टियों में ताहरपुर आया 13 वर्षीय हिमांशु छत पर खेलते समय 11 हजार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। करंट लगने से उसका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के लिए करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को चार उंगलियां काटनी पड़ीं। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक है। गांव में नाना के यहां आई सात वर्षीय बच्ची अंतिम भी करंट की चपेट में आई, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

मंगलवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ अनिल कुमार गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान अमित फौजी व ग्रामीणों के साथ मिलकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि हाईटेंशन लाइन को एलटी लाइन में बदला जाएगा और पीवीसी इंसुलेटेड केबल डाली जाएगी। ग्राम प्रधान अमित फौजी ने कहा कि ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर से लाइन बदलवाने को लेकर ऊर्जा निगम के नाम पत्र जारी कराकर पूरा सहयोग दिया जाएगा। मोनिस कश्यप, रविंद्र कश्यप, बलविंदर कश्यप, जगपाल ठाकुर, राहुल राणा, अमरनाथ, बालकरण, विष्णु ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed