फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy rains, temperature drops by three degrees

Shamli News: झमाझम बरसे मेघ, तीन डिग्री गिरा पारा

Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains, temperature drops by three degrees
जलालाबाद में बरसात के सड़को पर जलभराव । संवाद
शामली/थानाभवन/जलालाबाद। जिले में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह थानाभवन व जलालाबाद समेत आधे जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई जबकि बाकी जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले में जून माह में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। पिछले एक सप्ताह से तो भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल बना हुआ था। सूर्य की तपिश से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे। शनिवार रात को भी गर्मी के चलते लोग परेशान रहे और नींद भी पूरी नहीं ले सके। रविवार सुबह को मौसम में बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए। शामली, कैराना, कांधला और झिंझाना आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि जलालाबाद, थानाभवन, कुड़ाना, बाबरी आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली हवा ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झमाझम बारिश से फसलों को फायदा
जलालाबाद। रविवार की सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए काले बादलों ने कुछ ही देर में झमाझम बरसना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। लोगों और बच्चों ने खुले आसमान के नीचे बारिश का आनंद लिया। बच्चों ने बारिश के पानी में खेलकर मस्ती की। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब खेतों में नमी बढ़ने और कृषि कार्य तेज होने की उम्मीद है।
बारिश से खेतों में पड़े सूखे धान के खेतों को संजीवनी मिल गई है। किसान राजेश मुखिया, राकेश सैनी, सचिन सैनी, नरेंद्र चौधरी, जमील अहमद, कय्यूम खान, साजिद मलिक आदि ने बताया की यह बारिश समय पर हुई है। धान के खेतों में हरियाली आएगी। साथ ही, गन्ना और मौसम की सब्जियों को भी फायदा मिलेगा। बारिश के बाद कटहरा बाजार, मोती बाजार, नीलगर चौक, कुरैशी चौक में जलभराव की स्थिति बन गई। राजेश, बृजेश, बिट्टू, अंकित बिराज सैनी, रविंद्र राहगीरों ने कहा कि भीगने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मौसम सुहाना हो गया है, तपती गर्मी से राहत मिली यही सबसे अच्छी बात है।

- बारिश ने गर्मी से दी राहत
थानाभवन। थानाभवन कस्बे व क्षेत्र में सोमवार सुबह को बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इससे पहले रविवार को अचानक बादलों की गर्जन को सुन गर्मी से परेशान नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हल्की बूंदाबांदी के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिस चिलचिलाती धूप की गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। छोटे-छोटे बच्चे बारिश में खेलते दिखाई दिए। बारिश से गन्ने की फसल को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed