फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy rains in Shamli, water in Yamuna reached danger mark and many cattle died due to floods

उफान पर यमुना: शामली में झमाझम बारिश, बाढ़ ने मचाई तबाही, पानी में डूबे गोवंश, कई की मौत

Wed, 12 Jul 2023 11:40 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

Shamli News : यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। वहीं, शामली जिले में बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। उधर, बाढ़ के पानी में गोवंश बह गए और कई के मरने की भी सूचना है।

विज्ञापन
Heavy rains in Shamli, water in Yamuna reached danger mark and many cattle died due to floods
शामली में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में बुधवार सुबह ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। उधर, यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में तीन लाख 20 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया था, जिसके चलते मंगलवार यमुना खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर 232 मीटर पर बह रही थी। हालांकि मंगलवार शाम को ही हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कुछ कम होना शुरू हो गया था। वहीं, बुधवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 19 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड रह गई। जो नौ बजे और घटकर 153768 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड रह गई। जिले में बुधवार सुबह छह बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है।

यमुना का शोर करता व उछाले मारता पानी लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा हैं। यमुना में बाढ़ के कारण जहां सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं तो वहीं हरियाणा के सनौली में गौशाला में कई गौवंश बाढ़ के पानी में फंस गए। 6-7 गोवंशो की मौत की भी सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते दिनों से हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दो दिन पहले ही सोमवार की शाम तक यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु 231 मीटर के पास पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं, रात होते-होते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.50 को पार कर गया, जबकि मंगलवार सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर बढ़ कर 232 मीटर हो गया। यह खतरे से निशान से आधा मीटर अधिक है।

यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

मंगलवार सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा तीन लाख 20 हजार 893 क्यूसेक प्रति सेकंड रही। लेकिन, दोपहर दौ बजे पानी की मात्रा कुछ कम होकर दो लाख 56 हजार 926 क्यूसेक प्रति सेकंड रह गई।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: श्मशान घाट में जगह पड़ गई कम, टीनशेड के नीचे सामूहिक अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed