जिले के स्थापना दिवस पर कलक्ट्रेट में हवन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कलक्ट्रेट में हवन पूजन किया गया। इस दौरान जिले के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर विशु राजा, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर उद्भव त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी, तहसीलदार कैराना प्रियंका जायसवाल, न्यायिक तहसीलदार कैराना, नायब तहसीलदार के अतिरिक्त जिला बार संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता सत्यनारायण, शासकीय अधिवक्ता मनोज जांगिड़, आदि अधिवक्ता, कलक्ट्रेट व तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।