{"_id":"61706a081a714f358e32272a","slug":"havan-and-bhandara-organized-in-shiva-temple-shamli-news-mrt561537256","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। क्षेत्र के गांव बामनौली के शिव मंदिर में श्यामादंन महाराज सरस्वती की 14 दिन की खड़ी तपस्या पूर्ण होने पर बुधवार को हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर के पुजारी श्यामानंद महाराज सरस्वती नवरात्र के पहले दिन मां शाकंभरी देवी से पदयात्रा कर मां की जोत लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में खड़ी तपस्या शुरू की थी। बुधवार को 14 दिन की तपस्या पूरी होने पर सुबह हवन का आयोजन हुआ। पुजारी श्यामानंद महाराज ने बताया कि धार्मिक आयोजन में सभी ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग रहा है।
प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर में जोत लेकर पहुंचे श्रद्धालु
जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर में चतुर्दशी पर मंगलवार देर रात्रि में मंगला आरती हुई। मंगला आरती में भाग लेने के लिए कस्बे के काफी संख्या में श्रद्धालु हाथों में थाल सजाकर मां की जोत लेकर मां की जय जयकार व ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते मंदिर में पहुंचे। थानाभवन से कुलदीप वालिया सपरिवार पैदल ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लेने के लिए पहुंचे। मोहल्ला गांधी चौक से राजकुमार कंसल के परिवार द्वारा मां की जोत मंदिर ले जाई गई। मंदिर में काली माता की पूजा अर्चना कर ब्रजभूषण उपाध्याय द्वारा मंगला आरती की गई। इस अवसर पर आदेश गर्ग, संजीव अग्रवाल, देवराज जुनेजा, हिमांशु जुनेजा, हरीश जुनेजा, निक्की, हर्ष नारंग, शुभम कंसल, दीपक सैनी, राजकुमार सैनी, मनोज रुहेला, राधेश्याम शर्मा, नंदकिशोर, रोबिन वालिया आदि मौजूद रहे। - संवाद
तहसीलदार ने खलिहान की भूमि को कराया कब्जामुक्त
चौसाना। गांव जिजौला में ग्राम प्रधान ने खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर फसल उगाने की शिकायत राजस्व विभाग से की थी। राजस्व विभाग ने पांच बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ था। बुधवार को तहसीलदार अजय शर्मा राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से अवैध कब्जा कर उगाई गई फसल को नष्ट कराया। इस दौरान कब्जाधारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। लेखपाल लोकेश ठाकुर ने बताया कि जमीन खलिहान की है, जिसे अवैध कब्जा हटवाने के बाद ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दी गई है। - संवाद