फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana Narcotics Control Bureau raided Baseda

हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बसेड़ा में दी दबिश

Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Narcotics Control Bureau raided Baseda
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बसेड़ा में दी दबिश
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा के करनाल जिले की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने चरस सप्लायर की तलाश में क्षेत्र के गांव बसेड़ा में छापा मार कर एक युवक को उठा लिया। हरियाणा एनसीबी के साथ एक चरस बेचने का आरोपी भी था। बाद में एनसीबी बसेड़ा से उठाए गए युवक को अपने साथ हरियाणा ले गई।

मंगलवार को हरियाणा के करनाल जिले की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम एसआई कुलदीप के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची और जीडी में आमद दर्ज कराई। एसआई कुलदीप ने बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब साढे 7 बजे उनकी टीम ने जिला पानीपत के थाना इसराना में जौधन जाने वाली रोड पर बस अड्डे के निकट से मुनव्वर निवासी गांव बलहेड़ा थाना घरौंडा हाल निवासी मंडावर थाना कैराना को चरस की खेप के साथ पकड़ा था। कोर्ट ने आरोपी मुनव्वर को जेल भेज दिया था। मंगलवार को आरोपी मुनव्वर को कोर्ट से आदेश प्राप्त करके पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की गई। जिसके बाद बसेड़ा निवासी एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया। एनसीबी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बसेड़ा में छापा मार कर एक अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में एनसीबी आरोपी को अपने साथ हरियाणा ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनसीबी हरियाणा ने क्षेत्र में छापा मारा था। टीम अपने साथ एक आरोपी को ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed