{"_id":"62c9c50175727c51844014bb","slug":"haridwar-kanwar-special-train-will-run-from-13-shamli-news-mrt5962304145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: 13 जुलाई से चलेगी हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से चलकर रात 11 बजे पहुंचेगी शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: 13 जुलाई से चलेगी हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से चलकर रात 11 बजे पहुंचेगी शामली
Mon, 11 Jul 2022 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:02 PM IST
सार
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के मद्देनजर कांवड़ स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई को रात आठ बजे दिल्ली से चलकर शामली रात्रि 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के मद्देनजर कांवड़ स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से शुुरू होगी। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली रात के 11 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर हरिद्वार रात एक बजे तक पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव बनाकर दिल्ली मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के मद्देनजर कांवड़ स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई को रात आठ बजे दिल्ली से चलकर शामली रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर हरिद्वार मध्य रात्रि एक बजे के लगभग हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन शामली अगले दिन सुबह छह बजे पहुंचेगी। शामली से 6.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
दिल्ली यह ट्रेन दस बजे के लगभग पहुंचेगी। कांवड़ स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस मुख्यालय गया है। जल्द ही वहां से मंजूरी आ जाएगी। 13 से 27 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलने की संभावना है।
विज्ञापन