फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   har kisi ne apne andaaj me manaaya nav varsh

हर किसी ने अपने अंदाज में मनाया नव वर्ष  

Tue, 01 Jan 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 01 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
har kisi ne apne andaaj me manaaya nav varsh
file - फोटो : amarujala
जिले के अफसरों और नागरिकों ने अपने अपने अंदाज में नया साल मनाया। एक ओर जहां डीएम और एसपी ने अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में जाकर मरीजों का हाल जाना, वहीं लोगों ने जगह-जगह भंडारे और गर्म वस्त्रों का वितरण कर समाजसेवा की। मंदिरों में विशेष पूजा और हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन भी हुए, जिनमें देश और समाज की सुख समृद्धि की कामना की गई।    
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सुबह शामली सीएचसी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्हें फल वितरित किए और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवजात शिशुओं और माताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने अस्पताल की खिड़की टूटी देख नाराजगी जताई। सफाई भी ठीक ना होने पर उन्होंने केंद्र अधीक्षक को चेताया। कहा कि जब अस्पताल में ही सफाई ठीक नहीं होगी तो लोगों को क्या संदेश देंगे। उन्होंने टूटी खिड़की लगवाने को कहा। 
विज्ञापन


कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाकर दिए कंबल
डीएम और एसपी अजय कुमार ने मुक्त कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल के साथ फल भी वितरण किए। दोनों अधिकारियों ने कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाया और कहा कि ये रोग छुआछूत से नहीं होता। लोगों को ये गलत भ्रम है। आश्रम के रहने वालों ने बताया कि बरसात के समय आश्रम में पानी भर जाता है। इस समस्या का समाधान किया जाएं। जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे लगाए, गरीबों को गर्म कपडे़ बांटे  
वर्मा मार्केट के पास रोटरी क्लब ने भंडारे का आयोजन किया।सदस्यों ने लोगों को ताहरी का वितरण किया। निर्धन और बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े बांटे। शिविर में कई लोग शामिल रहे। 


मंदिरों में हवन पूजन 
लोगों ने सुबह परिवार के साथ मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और नए साल के लिए मनोकामना मांगी। हनुमान धाम पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कई विभागीय अधिकारी भी यहां पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। अट्ठे वाले मंदिर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें रविंद्र मित्तल, संजय संगल, मनोज मित्तल, अनिल तायल, गौरव संगल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed