फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Happy Holi Happy Holi

गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Sat, 11 Mar 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi Happy Holi
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लायंस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बच्चों ने पारिवारिक और तंबोला गेम आयोजित करके समारोह का आनंद उठाया। कैराना रोड पर स्थित गगन गार्डन में लायंस क्लब शामली की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बंसल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पारिवारिक और तंबोला गेम्स खेेले गए। लायंस घनश्यामदास, अशोक कुमार मित्तल, डॉक्टर अनिल रस्तौगी, डॉक्टर मोहनलाल गुप्ता, डॉक्टर कृष्णगोपाल, नंदकुमार कंसल, नवीन जैन, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. प्रेम मोहन बिंदल, डॉक्टर अशोक सिंघल, कंवरवीर सिंह कांबोज, नवीन मौजूद रहे। मुकेश कुमार ने संचालन किया। 
विज्ञापन


उधर, इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन महोत्सव मोहल्ला नया बाजार में शशि अरोरा के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई तरह के गेम खेले गए। मौके पर सविता जैन, पिंकी अग्रवाल, बरखा जैन, पूजा शर्मा, सरला, बीना अग्रवाल, रीना, प्रेमलता पंवार, पूनम गर्ग, प्रभा, पिंकी, वैशाली, संतोष, रेखा गोयल, अनिता का सहयोग रहा। मोहल्ला रेशमी कटहरा के गंगा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अंगूरी देवी, सर्वेश, डॉ. वेद कुमारी मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविता, मंजू मित्तल, सुरभि, शिखा, ज्योति ने फूलों की होली खेली गई। समिति के योग प्रभारी कर्ण सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed