फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Happy farmer happy country

किसान खुश तो देश खुशहाल

Tue, 10 Oct 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 10 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Happy farmer happy country
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। लघु एवं सीमांत किसानों के फसली ऋण माफी योजना के तहत दूसरे चरण में कैराना तहसील क्षेत्र के 2264 किसानों को 18,62,32,461 रुपये ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि किसान खुश होगा, तो देश भी खुशहाल होगा। 
विज्ञापन


सोमवार को कैराना में भूरा रोड स्थित मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हुकुम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेणु तिवारी, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी हरिशकंर और एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। 
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में योजनाओं का संचालन कर रही है। किसानों को ऋण उपलब्ध
कराने और फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने ऋण मोचन योजना लागू की, जिसमें लाखों किसानों के ऋण माफ किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान खुश होगा, तो देश भी खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान हूं। किसान के बेटे की शिक्षा और नौकरी के लिए काम करूंगा, लेकिन किसी को थाने से छुड़ाने की सिफारिश नहीं करूंगा। इसके बाद संासद हुकुम सिंह और सीडीओ रेणू तिवारी ने 31 किसानों को मंच पर बुलाकर ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए।


कार्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र के सात बैंकों द्वारा कुल 2264 किसानों को 18,62,32,461 रुपये के फसली ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार अभय राज पांडेय, नायब तहसीलदार कामेंद्र  गुप्ता, सीओ वीरपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार के अलावा कई थानों की पुलिस मौजूद रही। संचालन विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed