फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hanumandham echoed with the chants of Jai Shri Ram, Jai Shri Ram

Shamli News: जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा हनुमानधाम

Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hanumandham echoed with the chants of Jai Shri Ram, Jai Shri Ram
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम पर लाडली दादी जी झुंझुनू वाली का 22वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

श्री दादी सेवा संस्थान हनुमान धाम शामली की तरफ से बृहस्पतिवार को श्री रामलीला मंच हनुमान टीला पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मनोज मित्तल, संस्थान के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से माता की जोत प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य यजमान दीपक कौशिक, सीमा कौशिक परिवार ने पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद पंडित निशांत भागवत पाठक ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही भजनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने वीर हनुमाना अति बलवाना राम राम रसियाे रे प्रभु मन बासियो रे, ओढ़ रे मैया तेरी चुनर लाया हूं... आदि सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद चंडीगढ़ से आए भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से देश भक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा भजन को सुनाया तो हनुमान धाम जयकारों से गूंज उठा। इसके अलावा उन्होंने गजब तेरे खाटू वाले, तू कृपा कर बाबा कीर्तन कराऊंगा, आ गया मैं बाबा दुनियादारी छोड़कर आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमन पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, योगी तेजपाल सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, समाजसेवी विजय कौशिक, पुनीत द्विवेदी, मनोज शर्मा, शरद बंसल, चरत बंसल राजमहल, पंडित दिनेश पाठक, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रंगार सेवा प्रमोद अग्रवाल दिल्ली वालों ने की ओर श्रद्धालुओं ने 108 दादी रानी की जोत प्रज्ज्वलित की। इस अवसर पर समिति के महामंत्री गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष अमन गोयल, राहुल शर्मा, दिव्यांशु संगल, सचिन ऐरन, राकेश शर्मा, अभिषेक मित्तल, अविनाश संगल, प्रदीप ऐरन, अंकुर अग्रवाल, कमल चौहान, अंकुर उपाध्याय, अंकित गुप्ता, संजय पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed