{"_id":"5e8cb5dd8ebc3e769f5e7562","slug":"hanuman-jayanti-shamli-news-mrt476881760","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाएंगे श्री हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाएंगे श्री हनुमान जयंती
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर सजा हनुमान जी का दरबार
- फोटो : SHAMLI
सादगी से मनाएंगे हनुमानजी की जयंती
शामली। लॉकडाउन के दौरान शहर के मंदिरों में मंगलवार सुबह हनुमान जी की आरती और साढ़े सात बजे भोग लगाकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। बुधवार को पूर्णिमा तिथि सुबह 8.30 बजे तक ही रहेगी, इस दौरान ही पूजा अर्चना के बाद सवामन का भोग लगाया जाएगा।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते सूक्ष्म रूप से ही मंगलवार को बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी देव आनंद शास्त्री ने बाबा का शृंगार किया। महा आरती के बाद भोग लगाया गया और मंदिर पर ध्वज लगाया गया। बुधवार सुबह हनुमान जी को 56 भोग और सवामनि का भोग लगाया जाएगा। शहर के करनाल रोड स्थित श्री बालाजी धाम के प्रबंधक उत्तम जिंदल के मुताबिक श्री बालाजी धाम में सुबह सात बजे पंडित अभिषेक तिवारी, राकेश कुमार की ओर से पूजन कर भोग लगाया जाएगा। मंगलवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर में शुरू होने के बाद बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक रहेगी। यह पहला मौका है जब श्री हनुमान जयंती पर मंदिरों के कपाट बंद रहने के कारण कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो पाएगा।

शामली हनुमान धाम पर हनुमान की आरती करते पुजारी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन