फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GST team raids pasteside firm

जीएसटी टीम ने पेस्टीसाइड फर्म पर छापा मारा

Wed, 16 Dec 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
GST team raids pasteside firm
शामली : झिंझाना में पेस्टिसाइड्स की दुकान पर छापे दौरान जांच करते करते वाण्जिय कर विभाग के डिप्ट? - फोटो : SHAMLI
जीएसटी टीम ने पेस्टीसाइड फर्म पर छापा मारा
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर मंडल मुख्यालय से जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने झिंझाना कस्बे के ऊन रोड स्थित पेस्टीसाइट की फर्म पर छापा मारा। टीम ने फर्म के साढ़े सात घंटे तक कागजातों की जांच की। छापामार टीम में शामिल अफसरों ने बताया कि जांच में दो करोड़ स्टॉक का भौतिक सत्यापन हुआ है। बुधवार को फर्म के मालिक को सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर सुनवाई के लिए लेखा पुस्तिका के साथ तलब किया है।

मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे सहारनपुर मंडल मुख्यालय से जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम कई गाड़ियों के काफिले के साथ झंझाना कस्बे के ऊन रोड स्थित पेस्टीसाइट की फर्म पर पहुंचकर छापेमारी की। मंडल मुख्यालय से आई टीम ने दोपहर 12.30 बजे से लेकर शाम सात बजे तक फर्म के कागजातों और माल स्टॉक की लंबे समय तक जांच पड़ताल की। साढ़े सात घंटे की जांच पड़ताल के बाद सहारनपुर मंडल मुख्यालय से जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार ने बताया कि फर्म पिछले तीन साल से टैक्स नहीं दे रही थी, जिससे फर्म को रैड फ्लैग सूची में डाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि फर्म स्वामियों द्वारा इनपुट कैश क्रेेडिट का सत्यापन नही कराया गया। फर्म मे पेस्टीसाइड का दो करोड़ रुपये का भौतिक सत्यापन पाया गया है। बुधवार को फर्म के मालिक को सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर सुनवाई के लिए तलब किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी राम बाबू एवं डी बी सिंह, मुख्य अधिकारी योगेश मौर्य, विकास चंद्रा, अमित कुमार, अवधेश कुमार, पंकज कुमार (वाणिज्य अधिकारी), मनमोहन सिंह, डॉक्टर अजय वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। उधर, छापे की सूचना पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद सिंघल मौके पर पहुंच गए। पेस्टीसाइड संचालक अर्पित संगल छापामार कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed