फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand Diwali, Goverdhan celebrated

धूमधाम से दीपावली, गोवर्धन पर्व मनाया

Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Grand Diwali, Goverdhan celebrated
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/जलालाबाद/कैराना। 
विज्ञापन

जिले में रोशनी का त्योहार दीपावली और गोवर्धन धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों, घरों और गोशालाओं में गोबर का गोवर्धन बनाकर शाम को विशेष पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह अन्नकूट के भंडारे आयोजित करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। अन्नकूट के भंडारे में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, चेयरमैन अरविंद संगल ने हिस्सा लिया।  

रविवार को दीपावली पर घरों, मंदिरों को दीपक व झालरों से सजाया गया। शाम के समय लक्ष्मी-गणेश,  कुबेर की पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना की गई। ग्राम देवता, गृह देवता का भी पूजन किया गया। सोमवार को गोबर का गोवर्धन बनाकर दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद खील, बतासों से  गन्ना, शस्त्र अस्त्र की विधि विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन


 शहर के कई मंदिरों में अन्नकूट पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी के गुजरातियान आवास पर अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैराना सांसद हुकुम सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी समेत कई राजनैतिक दलों नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गोशाला सभा शामली के तत्वावधान में गोशाला रोड पर गोशाला भवन में  गायों के  गोबर का गोवर्धन बनाया गया। इस मौके पर पंडितों द्वारा विशेष पूजा- अर्चना की गई। इस अवसर पर नेताओं के अलावा गोशाला के संरक्षक अजय संगल,  अरुण बंसल, मुकेश संगल, सतीश गोयल, संजय मित्तल, दिनेश जैन, राजेद्र गर्ग,  राजेश बंसल, राजीव संगल, अमित मित्तल मौजूद रहे। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

उधर, जलालाबाद में गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर मोतीबाजार, राधा कृष्ण मंदिर बोहरान, ठाकुरद्वारा लुहारी गेट, राम मंदिर बाबरी वाला  में अन्नकुट भंडारे लगाए गए। गोवर्धन भगवान को कढ़ी चावल के प्रसाद का भोग लगाया गया। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। इस मौके पर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा अर्चना की गई।

बाजारों में घूमकर दी शुभकामनाएं ः कैराना। दीपावली पर सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने समर्थकों के साथ रविवार को पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, जोड़ियां कुआं, चौक बाजार , बेगमपुरा आदि बाजारों में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की।

उधर, कैराना में गोवर्धन पर्व पर जहां घरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं, कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में विशाल भंडारे में अन्नकुट प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।


वहीं, थानाभवन नगर और देहात क्षेत्र में दीपावली और गोवर्धन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दीपावली पूजन कर जमकर आतिशबाजी की। वहीं, गोवर्धन पूजा कर विभिन्न मन्दिरों में अन्नकूट कर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। दिवाली पूजन के बाद सोमवार सुबह नगर के बालाजी मंदिर, शाकुंबरी मंदिर अग्रवाल कालोनी सहित अन्य मंदिरों में गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed