{"_id":"603297ab8ebc3ee97a196c04","slug":"government-stands-with-farmers-in-every-way-mohit-beniwal-shamli-news-mrt5265235161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर तरह से किसानों के साथ खड़ी है: मोहित बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर तरह से किसानों के साथ खड़ी है: मोहित बेनीवाल
विज्ञापन

शामली। शामली में चौधरी धर्मवीर निर्वाल के आवास पर मंत्री एवं विधायकों के साथ पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि कृषि कानूनों में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिससे किसानों का अहित हो। यह कानून किसानों की आय दोगुनी करने वाला है। उन्होंने किसानों को बिल की अच्छाइयां बताईं। इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भी किसानों को समझाया कि किसान अपनी जमीन का मालिक है और रहेगा। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रसन्न चौधरी, रमेश गौड़ कश्यप, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कृषि कानूनों पर नहीं दिखा ज्यादा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शामली: गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर भाजपा नेताओं के पहुंचने से पहले ही कृषि कानूनों और गन्ने के मुद्दे पर चर्चा चल थी। नेताओं के पहुंचने के बाद कृषि कानूनों पर ज्यादा बात नहीं हुई, केवल गन्ने व महंगाई से जुड़े मुद्दे ही प्रमुख रहे। कृषि कानूनों को लेकर वहां मौजूद लोगों ने ज्यादा विरोध भी नहीं जताया। उन्होंने बस इतना कहा कि किसान एमएसपी पर कानून चाहते हैं। अपनी जमीन की गारंटी चाहते हैं। इन शंकाओं को दूर किया जाए। इस पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने खाप चौधरियों को आश्वासन दिया कि कानून में इस तरह की कोई बात नहीं है।