फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government should declare outstanding payment and cane price

बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार

Thu, 07 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government should declare outstanding payment and cane price
शामली। थानाभवन के पूर्व विधायक वारिस राव ने गन्ने का पुराना बकाया भुगतान कराने तथा गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि नया पेराई सीजन शुरू हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश के करीब 40 लाख गन्ना किसानों को अभी तक न तो यह पता है कि इस सीजन में उन्हें गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) कितना मिलेगा और न ही यह पता कि उसे भुगतान कब होगा। किसानों का पिछले सीजन का भी करीब 30 फीसदी तक गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी बनाने के लिए पिछले 40 दिन से अधिक समय से किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि गन्ने के मामले में फेयर एंड रिम्यूनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) की कानूनी गारंटी पहले से ही है और इसके भुगतान की भी आपूर्ति के 14 दिन बाद अनिवार्यता है। बकाया पर ब्याज भुगतान का प्रावधान है। उन्होंने बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की है। यह चौथा सीजन है जब उत्तर प्रदेश में गन्ने का एसएपी 325 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि पिछले दिनों ही पड़ोसी राज्य हरियाणा ने इसे बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed