फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government institutions were submerged due to rain, water entered the houses

बरसात से सरकारी संस्थाएं हुई जलमग्न, मकानों में भी घुसा पानी

Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government institutions were submerged due to rain, water entered the houses
कांधला। शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में बरसात के चलते किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बरसात से किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए। इससे धान को लाभ पहुंचा है। वही, बारिश के चलते जलभराव से आमजन की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार अलसुबह मौसम के परिवर्तन के बाद तेज बारिश शुरू हुई। कुछ ही क्षण में नगर व क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बरसात का पानी जमा हो जाने से जलभराव की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई। बरसात के कारण बीडीओ आवास परिसर, नगर पालिका परिषद, प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती सहित सभी सरकारी संस्थाओं के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हो गया। मुस्तफाबाद में नगर के पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों के मकानों में पानी घुस गया। ग्रामीण घरों से बरसात के पानी को निकालते नजर आए। बरसात से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी। नाली की सफाई दुरुस्त न होने से अधिकतर वार्डों में जलभराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। वार्डवासियों को अथक प्रयास से मार्ग में घरों में घुसा पानी संसाधन जुटाकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed