फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Got another chance to play a character in Ramleela

रामलीला में किरदार निभाने का फिर से मिला मौका

Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Got another chance to play a character in Ramleela
कैराना रामलीला स्टोरी-रावण का किरदार निभाने वाले अधिवक्ता शगुन मित्तल - फोटो : SHAMLI
कैराना। कई दशकों से कैराना में कलाकार रामलीला का मंचन करते चले आ रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते रामलीला नहीं होने के कारण आम जनता व कलाकार दोनों ही निराश थे। इस बार 29 सितंबर से कैराना में रामलीला मंचन की परमिशन मिलने के बाद रामलीला की रिहर्सल शुरू हो गई है। रामलीला में किरदार निभाने वाले व्यापारी हो या नौकरी पेशा अथवा एडवोकेट हो या मजदूर अपना कार्य छोड़कर दिन-रात रामलीला की तैयारी में जुट गए हैं। भी में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

रावण का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अधिवक्ता शगुन मित्तल ने बताया कि इस बार रामलीला होने से वह बहुत खुश है। रामलीला के दौरान वो अपना कार्य भूलकर केवल रामलीला में व्यस्त हो जाते है। रामलीला में काम करने से उन्हें बहुत ही सूकुन मिलता है। वहीं, राम का किरदार निभाने वाले तथा चाट बेचने की दुकान करने वाले सतीश प्रजापति ने बताया कि पिछले साल कोरोना के कारण रामलीला नहीं होने से वह बहुत निराश हो गए थे। प्रभु श्रीराम ने कोरोना भी खत्म कर दिया। अब रामलीला भी हो रही है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले तथा टेलर की दुकान करने वाले राकेश ने बताया कि दुकान का काम तो सारी जिंदगी होता रहेगा। इस बार प्रभु श्रीराम की लीला करने का अवसर मिलने से वह तथा उनका परिवार बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

माता सीता का किरदार निभाने वाले तथा तहसील में टाइपिस्ट का काम करने वाले शिवम गोयल ने कहा कि रामलीला के दौरान उनका सारा ध्यान श्रीराम की चरणों में चला जाता है। राजा जनक का किरदार निभाने वाले व थाने की मैस में रसोइये का काम करने वाले ऋषिपाल ने बताया कि करीब एक माह तक रामलीला के दौरान उनको अपार खुशी मिलती है। हनुमानजी का किरदार निभाने वाले व बुक सैलर की दुकान करने वाले आशु गर्ग ने बताया कि रोजगार से पहले उनके लिए श्रीराम की लीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
30 सितंबर को निकलेगा चर्चित काल जुलूस
कैराना। रामलीला के दौरान केवल कैराना में ही काल जुलूस निकाला जाता है। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के युवा बराबर हिस्सा लेते हैं। युवक शरीर का काला करके तथा हाथों में तलवार लेकर कस्बे में घंटों इधर-उधर युवकों के पीछे दौड़ कर तलवार से हमला करता है। शाम के समय रावण का पुत्र मेघनाद युद्ध करके बंदी बना लेता है। पिछले साल कोरोना के कारण काल जलूस नहीं निकल सका था, लेकिन इस बार काल जुलूस की अनुमति मिलने के कारण युवा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कैराना रामलीला स्टोरी-काल जुलूस फाइल फोटो

कैराना रामलीला स्टोरी-काल जुलूस फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

कैराना रामलीला स्टोरी-काल जुलूस फाइल फोटो

कैराना रामलीला स्टोरी-काल जुलूस फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

कैराना रामलीला स्टोरी-हनुमानजी का किरदार निभाने वाले आशु गर्ग

कैराना रामलीला स्टोरी-हनुमानजी का किरदार निभाने वाले आशु गर्ग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed