फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods train was hit by a car, stirring

मालगाड़ी की चपेट में आई कार, हड़कंप

Sat, 27 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 27 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Goods train was hit by a car, stirring
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मानव रहित क्रासिंग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक कार आ गई। इस भीषण हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल मुआयना किया। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की अल सुबह करीब पौने तीन बजे की है। मालगाड़ी दिल्ली की ओर से सहारनपुर की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि गोहरनी-सिक्का के पास मानव रहित फाटक नंबर 93 सी है। जब ट्रेन वहां से गुजर रही थी तो उसी दौरान तेज गति से आ रही कार उससे टकरा गई।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूर जाकर गिर पड़ी। हादसे में चालक राजू उर्फ रिजवान निवासी मोहल्ला कुरैशियान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका            साथी शावे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना मिलने के बाद एसओ आरपीएफ अजय कुमार तथा यातायात निरीक्षण रेलवे पवन कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। वहीं, पुलिस ने बताया कि देर शाम तक इस में कोई लिखा पढ़ी नहीं हो पाई थी। वहीं, इस मामले के बारे में  थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना की सूचना मृतक के घरवालों  को दे दी गई है। उसके बाद इसमें अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed