{"_id":"57c08d6f4f1c1bf638d4f313","slug":"goods-train-was-hit-by-a-car-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आई कार, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आई कार, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मानव रहित क्रासिंग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक कार आ गई। इस भीषण हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल मुआयना किया।
घटना शुक्रवार की अल सुबह करीब पौने तीन बजे की है। मालगाड़ी दिल्ली की ओर से सहारनपुर की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि गोहरनी-सिक्का के पास मानव रहित फाटक नंबर 93 सी है। जब ट्रेन वहां से गुजर रही थी तो उसी दौरान तेज गति से आ रही कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूर जाकर गिर पड़ी। हादसे में चालक राजू उर्फ रिजवान निवासी मोहल्ला कुरैशियान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी शावे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना मिलने के बाद एसओ आरपीएफ अजय कुमार तथा यातायात निरीक्षण रेलवे पवन कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। वहीं, पुलिस ने बताया कि देर शाम तक इस में कोई लिखा पढ़ी नहीं हो पाई थी। वहीं, इस मामले के बारे में थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दे दी गई है। उसके बाद इसमें अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।