{"_id":"63addc08c4926c58832b9af3","slug":"god-trust-security-watchman-handling-police-picket-shamli-news-mrt61980223","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भगवान भरोसे सुरक्षा,चौकीदार संभाल रहे पुलिस पिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भगवान भरोसे सुरक्षा,चौकीदार संभाल रहे पुलिस पिकेट
विज्ञापन
चौसाना रात में पीकेट डयूटी करते चौकीदार
- फोटो : SHAMLI
भगवान भरोसे सुरक्षा, चौकीदार संभाल रहे पुलिस पिकेट
शामली, चौसाना। पुलिस चौकी चौसाना में इन दिनों पुलिसकर्मियों की कमी के चलते चौकीदारों से पिकेट ड्यूटी कराई जा रही है। क्षेत्र में अपराध बढ़ना जिसकी एक अहम वजह माना जा रहा है। दरअसल कुछ हेडकांस्टेबलों के प्रमोशन के कारण ट्रेनिंग चल रही है जबकि कुछ सिपाही छुट्टी पर हैं। पिछले कुछ बीते दिनों में चौसाना क्षेत्र में चोरी एवं लूट की अधिक घटनाएं हुई हैं।
चौसाना रिपोर्टिंग चौकी की भौगोलिक स्थिति की बात करें तो 35 किमी एक सीमा से दूसरी सीमा लगती है। जिस पर कुल 18 ग्राम पंचायतें व 16 मजरे पड़ते हैं। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी पर पर कुल 14 सिपाहियों व तीन दरोगाओं का स्टाफ तैनात है। वर्तमान में तीन सिपाही ट्रेनिंग पर हैं। दो सिपाही छुट्टी पर रहते हैं। वहीं दो ड्राइवर सुबह शाम की ड्यूटी पर रहते हैं। तीन मुंशी कार्यालय का भार संभालते हैं। बाकी बचे सिपाही 34 गावों की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिसकर्मियों की कमी के कारण अब पुलिस ने चौकीदारों को बिना किसी असलहे के डंडे के सहारे चौराहों की पिकेट पर तैनात किया है। पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों की कमी के कारण क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र में किसी न किसी गांव में रोजाना चोरी व लूट जैसी घटना घटित हो रही है। ऐसे हालात में कोई बड़ी घटना पुलिस के सिर का दर्द बन सकती है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिसकर्मियों की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों का कोर्स चल रहा है। जिसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।