फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Go and explain to people about the general budget

आम बजट के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Go and explain to people about the general budget
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आम बजट के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं। आम बजट में विरोधी दलों द्वारा फैलाई जा रहे भ्रम को दूर करें।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कलां स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। जिले में चार हाईवे जाम से मुक्ति के लिए बाईपास का निर्माण हो रहा है। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कृषि कानून में एमएसपी खत्म नहीं होगी। किसानों की एक भी इंच जमीन नहीं जाएगी। कृषि कानून से किसानों का भला होगा। कृषि कानून के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से सुझाव प्राप्त करके प्रधानमंत्री को भेजे।
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना को कम समय में नियंत्रण करने का काम किया है। कोरोना की कम समय में दो-दो वैक्सीन तैयार की है। आम बजट आत्म निर्भर वाला बजट है। भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने आम बजट पर विचार व्यक्त किए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, पूर्व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दामोदर सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed