फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   girlfriend accused of killing son

शामली: प्रेमिका पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप

Thu, 16 Feb 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
girlfriend accused of killing son
- मृतक की मां ने कोतवाली में दी तहरीर, 12 फरवरी की रात एक होटल के पास मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के कैराना रोड स्थित महाराजा अग्रसेन सदन में रहने वाली महिला ने बेटे की हत्या का आरोप प्रेमिका पर लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
नगर के कैराना रोड स्थित महाराजा अग्रसैन सदन निवासी सविता संगल ने बताया कि 12 फरवरी की रात को उसका बेटा नितिन संगल एक होटल में शादी समारोह में गया था। जब वह नौ बजे तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया तो उसका नंबर किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया और कहा कि वह शराब के नशे में होटल के बाहर पड़ा हुआ है। जब वह वहां गए तो नहीं मिला और काफी तलाश किया, लेकिन रात के बारह बजे तक उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

नितिन की बहन नैंसी संगल भी परिवार के साथ उसको ढूंढ रही थी। वह होटल के बाहर पड़ा मिला। जब उसको अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पुलिस को बताए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया था। बताया कि नितिन का फोन उसके पास नहीं मिला था। अब उसका फोन चल रहा है। उनको संदेह है कि उसकी प्रेमिका ने ही हत्या की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर फोन को सर्विलांस पर लगाकर जांच कर प्रेमिका व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed