फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl students missed the exam, the college was accused of giving wrong information

छात्राओं की परीक्षा छूटी, कॉलेज पर गलत जानकारी देने का आरोप

Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girl students missed the exam, the college was accused of giving wrong information
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में दो छात्राओं की इंटर की मनोविज्ञान की परीक्षा छूट गई। केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि दोनों छात्राएं परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद पहुंची थी। उधर, छात्राओं का आरोप है कि कालेज से उन्हें गलत जानकारी दी गई थी, जिस कारण उनकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की और इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्क शास्त्र की परीक्षा थी। शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर गांव बहावड़ी निवासी इंटर की दो छात्राएं राखी व अंजलि मनोविज्ञान की परीक्षा देने पहुंची। देर से पहुंचने के कारण केंद्र व्यवस्थापक डॉ. दीपाली गर्ग ने उन्हें परीक्षा में सम्मलित कराने में असमर्थता जताते हुए वापस भेज दिया। छात्राओं ने बताया कि उन्हें कालेज से दूसरी पाली में परीक्षा होना बताया था। सोमवार सुबह कालेज से फोन पर पहली पाली में परीक्षा होना बताया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. दीपाली गर्ग ने बताया कि मनोविज्ञान की परीक्षा में उनके केंद्र पर 25 में 23 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिन दो छात्राओं की परीक्षा छूटी हैं, वे परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद में पहुंची। छात्राओं का कालेज की तरफ से गलत जानकारी देने का आरोप गलत है।
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया था। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी ली, तो उन्होंने छात्राओं का एक घंटे से ज्यादा देरी से पहुंचना बताया, जिस कारण छात्राएं परीक्षा में सम्मलित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पालियों में 17350 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की सोमवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 17350 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि 929 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान, इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 13653 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12881 ने परीक्षा दी और 772 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की गणित, जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 4626 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12881 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए और 772 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed