फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get family planning services in private hospitals

प्राइवेट अस्पताल में मिलेंगी परिवार नियोजन की सेवाएं

Sun, 08 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Get family planning services in private hospitals
- फोटो : अमर उजाला
शामली। सरकारी अस्पताल में जाने से गुरेज करने वाले ऐसे लोग जो परिवार नियोजन की सेवाएं निशुल्क लेना चाहते है पर सरकारी तंत्र पर उनको विश्वास नहीं है के लिए खुशखबरी है। 
विज्ञापन


हौसला साझेदारी योजना के तहत अब ऐसे लोगों को प्राइवेट अस्पताल में ही परिवार नियोजन की सेवाएं निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। इसके  लिए शामली में चार प्राइवेट अस्पतालों को चुना गया है। सरकार इलाज तथा परिवार नियोजन के ऊपर एनएचएम के तहत लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में आकर नसबंदी कराने वालों को रुपये देने के साथ ही कॉपर टी, आई-पिल संबंधी कई परिवार नियोजन की सेवाएं सरकारी अस्पताल में सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन सरकारी अस्पताल में न आकर ज्यादातर अपने रसूख के चलते प्राइवेट अस्पतालों से ही ऐसी सुविधाओं को लेने का प्रयास करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं ज्यादातर लोगों को सरकारी अस्पताल में की जाने वाली नसबंदी पर तो लोगों को विश्वास नहीं हैं। यही कारण है कि लखनऊ से जारी लक्ष्यों के सापेक्ष लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता है। लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही हौसला साझेदारी योजना के तहत अब शहर के चार अस्पताल को चुना जाएगा और उनसे परिवार नियोजन की ये सेवाएं निशुल्क मुहैया कराने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जिसके चलते इच्छुक अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करेंगे और वहां पर उनको मानकों पर खरा उतरने पर चुना जाएगा।

जिसके बाद उनकी फाइल लखनऊ भेजी जाएगी और वहां से उनको अनुमति मिलेगी। इसी के चलते शामली के चार अस्पतालों ने आवेदन किया था। जिसके बाद चार अस्पतालों सृष्टि हॉस्पिटल, गेटवेल हॉस्पिटल, अग्रवाल नर्सिंग होम, बहल नर्सिंग होम को योजना के तहत चुना गया है। शामली के चार प्राइवेट अस्पतालों में अब हौसला साझेदारी योजना के तहत लोगों को परिवार नियोजन की निशुल्क सेवाएं मिल सकेगी। 


हौसला साझेदारी के तहत किया चयन
एसीएमओ डा. सफल कुमार का कहना है कि हौसला साझेदारी के तहत शामली में चार अस्पतालों को स्वीकृत किया गया है, जिनमें जाकर लोग परिवार नियोजन की सेवाएं ले सकते है। इससे परिवार नियोजन में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed