{"_id":"5a01f64c4f1c1bf4688b9cb4","slug":"get-cbi-probe-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की सीबीआई जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की सीबीआई जांच कराएं
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पूर्व चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में शांति मार्च निकालते हुए करीब एक वर्ष पूर्व हुई पालिका हेड क्लर्क की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने अपने समर्थकों के साथ में शांति मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने शमीम हत्याकांड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच किए जाने की मांग को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी।
बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व नगर पालिका हेड लिपिक शमीम बाबू की मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक मकान में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन मामले में परिवार के लोगों के साथ ही कस्बेवासियों ने हत्या खुलासे पर सवालिया निशान लगाया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही परिवार के लोग व अन्य संगठन, समाज के लोगों ने वारदात को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी प्रकरण को लेकर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में शांति मार्च निकालते हुए स्लोगन लिखी तख्तियों पर शमीम हत्याकांड की सीबीआई जांच मुख्यमंत्री से कराए जाने की मांग की है।