{"_id":"6a74dd8139f07545ee00e3a0","slug":"furkan-had-joined-the-cockroach-janata-party-movement-shamli-news-c-26-1-sal1002-171296-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुआ था फुरकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुआ था फुरकान
Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली। पुलिस जांच में सामने आया है कि हाल ही में दिल्ली जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में फुरकान शामिल हुआ था। इस संबंध में पुलिस को अहम इनपुट मिला हैं। पुलिस उसके दिल्ली प्रवास तथा संपर्कों की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मन्ना माजरा गांव का एक युवक फुरकान के लगातार संपर्क में था। दोनों दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान करीब दो दिन तक साथ रहे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आंदोलन में फुरकान किन-किन लोगों से मिला और उसका वहां जाने का उद्देश्य क्या था।
पुलिस दिल्ली में आंदोलन स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा रही है। इसके अलावा फुरकान के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके संपर्कों की भी पड़ताल में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि कहीं उसने आंदोलन की आड़ में अपने नेटवर्क का विस्तार करने या किसी से मुलाकात कर राजनीतिक चोला ओढ़ने की की योजना तो नहीं बनाई थी। एसपी ने बताया कि फुरकान के संपर्क में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। संवाद