{"_id":"6a908c1b550475e9320c3c8c","slug":"funds-received-for-nine-roads-in-shamli-and-five-in-thana-bhawan-shamli-news-c-26-1-sal1012-172777-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली की नौ, थानाभवन की पांच सड़कों के लिए मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली की नौ, थानाभवन की पांच सड़कों के लिए मिली धनराशि
Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के प्रस्ताव पर नौ करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से नौ और थानाभवन विधायक अशरफ अली के प्रस्ताव पर शासन से पांच सड़कों की धनराशि अवमुक्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से इन सड़कों की ऑनलाइन टेंडर छोड़ा जाएगा। ठेकेदार नामित होने के बाद अगले दो माह निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के प्रस्ताव पर शामली- कैराना मार्ग पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के सामने से दिल्ली सहारनपुर रोड तक नाले की पटरी तक सड़क निर्माण, लिसाढ में सुरेश प्रधान के खेत से मेरठ- करनाल आईटीआई तक मार्ग, सुन्ना गांव में तालाब से कृष्णा नदी तक मार्ग, लिसाढ गांव में कश्यप चौपाल के पास से सरनावली मार्ग, मखमूलपुर में रजबहे की पटरी से भभीसा मार्ग तक, भारसी गांव में रजबहे से कनियान मार्ग, बनत में एसडीएम आवास के सामने वाले रास्ते सिक्का जाने वाला मार्ग, फतेहपुर से गुजरपुर मार्ग, कुडाना से गोहरपुर को जोड़ने वाला मुख्य लिंक मार्ग शामिल हैं। थानाभवन विधायक अशरफ अली के प्रस्ताव पर शासन से भैसवाल-गढीपुख्ता और हिंड-बुटराडा सड़क चौड़ीकरण की वित्तीय समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की गई है। थानाभवन विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टपराना-झिझाना मार्ग पर टपराना ईदगाह से लपराना धनौरी टिल्ला तक नवनिर्माण, बंतीखेड़ा में मीर सिंह के मकान से इनाम की नलकूप के पास बिजलीघर तक नवनिर्माण, ग्राम गोहरपुर से कुडाना को जाने वाला मुख्य लिंक मार्ग, शामली में नासिर वकील के मकान से अजमू की नलकूप तक, हाथी करोदा से तलवा माजरा वाया रामपाल के खेत को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग की स्वीकृति मिली है।
विधायक अशरफ अली ने बताया कि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की भैसवाल-गढीपुख्ता और हिंड-बुटराडा के चौड़ीकरण की वित्तीय समिति में स्वीकृति होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह के मुताबिक जल्द ही निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर छोड़े जाएंगे।