फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Frost at night, cold wave increases during day

Shamli News: रात में पाला, दिन में शीतलहर से बढ़ी ठंड

Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Frost at night, cold wave increases during day
शामली। जिले में रात को पाला और दिन में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड महसूस होती रही, जिसके चलते ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन

दिसंबर के महीने में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड बढ़ने पर लोग गर्म व ऊनी कपड़ों को पहनकर व ओढ़कर अपना बचाव कर रहे हैं। इस मौसम में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही है। रात में पाला पड़ने और दिन में शीत लहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। सुबह-शाम में ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। इस मौसम में शुक्रवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रही है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन पश्चिमी उप्र के शामली समेत कई जिलों में पाला पड़ने और शीतलहर चलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed