फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraudulent voters will act on

फर्जी मतदाताओं पर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent voters will act on
शामली। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ओपी वर्मा ने ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव में फर्जी, नाबालिग वोटरों को मतदान करने से रोकने पर बल दिया। चुनाव में फर्जी वोटर पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य पद के चुनाव में फर्जी एवं नाबालिग वोटरों को रोका जाए। फर्जी वोटरों के पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। चुनाव में अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतस्थल पर मोबाइल फोन मिलता है तो उसे जब्त किया जाएगा। तरल पदार्थ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। बिना पहचान पत्र के वोट नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि प्रधान के चुनाव अतिसंवेदनशील हैं। अधिक सतर्कता बरतने के कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टी रवाना करने और मतदान दिवस की व्यवस्था पूर्ण करने पर जोर दिया। दो सौ मीटर के दायरे में प्रत्याशियों का दूसरा बूथ नहीं बनने देने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एएसपी वीके मिश्र, एडीएम वित्त भरत पांडे,  एसडीएम श्याम अवध चौहान, कैराना एसडीएम इंद्र सैन यादव, ऊन एसडीएम अवधेश कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर रामअवतार गुप्ता, आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रेक्षक पहुंचे
शामली। प्रधान-पंचायत सदस्य के चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के लिए चुनाव प्रेक्षक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष सचिव राम सर्वज्ञ मिश्रा को बनाया है। चुनाव प्रेक्षक जिले में पहुंच गए हैं।

डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रेक्षक रामसर्वज्ञ मिश्रा जिले में प्रथम व द्वितीय चरण के प्रधान-पंचायत सदस्य का निर्वाचन संपन्न कराएंगे और बनत लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रहेंगे।

चुनाव प्रेक्षक से कोई भी व्यक्ति अथवा प्रत्याशी निर्वाचन के संबंध में कोई भी शिकायत मिलकर अथवा मोबाइल से दर्ज करा सकते हैं।  मोबाइल नंबर:- 8005499772

19 नामांकन-पत्र जांच में निरस्त
शामली। जिले में प्रधान-पंचायत सदस्य के तीसरे चरण में शामली ब्लाक में पांच दिसंबर को होने मतदान के लिए प्रधान पद के दो पंचायत सदस्य के लिए 19 नामांकन-पत्र जांच में निरस्त हो गए हैं। प्रधान पद के लिए 229 व सदस्य पद के लिए 646 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। पंचायत सदस्य पद पर एक-एक नामांकन-पत्र दाखिल होने के बाद 245 निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। 

तीसरे चरण में शामली ब्लाक मे होने वाले प्रधान- पंचायत सदस्य के चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की दो दिवसीय जांच आरओ-एआरओ द्वारा की गई। जांच के बाद शामली ब्लाक के आरओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शामली ब्लाक में प्रधान पद के लिए 231 नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे। जांच में दो निरस्त होने के बाद 229 प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है।

 पंचायत सदस्य पद के 669 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में 19 नामांकनपत्र निरस्त किए जाने के बाद 646 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 245 पदों पर एक-एक नामांकनपत्र दाखिल किए जाने से 245 सदस्य निर्विरोध चुने की संभावना है। आरओ शुक्रवार को 245 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध कर देंगे।


आरओ ने बताया कि शामली ब्लाक में खेड़ी करमू में सबसे ज्यादा 23 प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
 शुक्रवार को शामली- कांधला ब्लाक में प्रत्याशियों की नाम वापसी दोपहर तीन बजे तक होगी। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवटित किए जाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed