{"_id":"67f817d34551b1d03801e6e5","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-doing-hotel-management-course-shamli-news-c-26-1-sal1002-140023-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
शामली, कांधला। सिंगापुर में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर कस्बे के युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, आरोपियों ने फर्जी वीजा भी युवक का बना दिया था। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मामले का पता लगा। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला रायजादगान निवासी प्रिंस पुत्र देवीदास ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन कस्बे के एक कोचिंग सेंटर पर एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही है। बहन को वह प्रतिदिन छोड़ने और लेने जाता है। पीड़ित के मुताबिक शिवम पुत्र संजीव निवासी ग्राम ककड़ीपुर थाना बागपत भी उक्त कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता था। कोचिंग सेंटर पर ही उसकी मुलाकात शिवम से हुई थी।
शिवम ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए अमेरिकन सेन्टर फॉर एजुकेशन सिंगापुर में पांच लाख रुपये खर्च करने पर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने का झांसा दिया। बताया कि इसके बाद कई किस्तों में शिवम के खाते में पांच लाख रुपये की राशि भेज दी। शिवम ने कहा कि उसके वीजा, एडमिशन स्लिप और अन्य दस्तावेज स्लिप भी सिंगापुर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने युवक के दस्तावेजों की जांच की तो जांच के दौरान वीजा और अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। सिंगापुर एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा पीड़ित को वापस भारत भेज दिया। भारत आने के बाद पीड़ित ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शिवम और उसके परिजनों से रुपये मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिवम ककड़ीपुर, गगन, मनीष, संजीव, आकाश, रवि के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।