{"_id":"62a2407339224f013c6f153f","slug":"fourth-class-employees-collecting-tax-in-the-municipality-shamli-news-mrt592242773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में कर की वसूली कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में कर की वसूली कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में भवनकर व जलकर की वसूली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहे हैं। रसीद पर भी यही कर्मचारी हस्ताक्षर कर रहे हैं। वार्ड सभासद ने नगर पालिकाध्यक्ष को शिकायत की है।
वार्ड 23 की सभासद निशी रानी ने पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल को भेजे पत्र में बताया कि पालिका में तीन संग्रहकर्ता और दो मोहर्रिर है। नियमानुसार भवनकर व जलकर की वसूली की रसीद इन्हीं के द्वारा काटी जानी चाहिए, लेकिन यह कार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से कराया जा रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों पालिका की 22 दुकानों की नीलामी आवंटन में बोली दाताओं को छोड़ी गई दुकानों की रसीद पर भी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के हस्ताक्षर है, जबकि नियमानुसार इन रसीदों पर लिपिक के हस्ताक्षर होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने वार्ड 22 में एक मकान पर 14,400 के स्थान पर 140 रुपये किया गया है। सभासद ने पालिकाध्यक्ष से इन बिंदुओं पर संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पालिका में कर्मचारियों की कमी है। उनके स्थान पर शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है। जिनसे कार्य लिया जा रहा है, वे सभी पालिका के ही कर्मचारी है।