फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four juveniles tried for misdeeds arrested

कुकर्म की कोशिश करने वाले चार किशोर गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four juveniles tried for misdeeds arrested
शामली। बालक से कुकर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार किशोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला में 10 वर्षीय बालक रविवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय निकट के गांव के तीन किशोर और एक निकट के दूसरे मोहल्ले का किशोर मौके पर पहुंचे। पहले चारों किशोर बालक के साथ खेलने लगे। इसी दौरान चारों किशोर बालक को बहला फुसलाकर निकट के नए बने मकान में ले गए और कुकर्म की कोशिश की। बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह बेेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश में आने के बाद बालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित बालक का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ कुकर्म की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed