फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four colonies of the city declared illegal

विकास प्राधिकरण ने शहर की चार कालोनियां अवैध घोषित की --प्राधिकरण के लगाए बोर्ड, हडकंप मचा--------

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four colonies of the city declared illegal
शामली। मुजफ्फरनगर-शामली विकास प्राधिकरण ने शहर की चार कालोनियों को अवैध घोषित करते हुए प्राधिकरण के बोर्ड लगा दिए हैं। प्राधिकरण के कई स्थानों पर अवैध कालोनियों के बोर्ड लग जाने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर-शामली विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि छह माह पूर्व शहर के बरखंडी रोड स्थित एक बाग को अवैध कालोनी घोषित करते हुए प्राधिकरण के बोर्ड लगाए थे। ग्राम मुंडेट के जंगल में, खेड़ी करमू नहर पटरी के पास, करनाल बाईपास रजबहा रोड समेत चार कालोनियों को अवैध घोषित करते हुए विकास प्राधिकरण ने अपने बोर्ड लगाए हैं। प्राधिकरण के लगाए बोर्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर नियोजक एवं विकास अधिनियम की धाराओं के तहत वाद डीएम के यहां योजित करके ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि प्लाट खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय में वैध और अवैध कालोनी की जानकारी कर लें। अवैध कालोनियों के विरुद्ध नोटिस जारी करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed