फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four accused arrested for taking insurance claim by making a fake report of truck theft

ट्रक चोरी की फर्जी रिपोर्ट कराकर बीमा क्लेम लेने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for taking insurance claim by making a fake report of truck theft
कैराना में पकड़े गए ट्रक चोरी की फर्जी रिपोर्ट करा कर बीमा क्लेम लेने के आरोपी - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। ट्रक चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने और ट्रक को अवैध तरीके से कटवाकर बीमा क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कांधला रोड मीट प्लांट के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा, जिसके आगे व पीछे अलग अलग नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने मौके से मौलवी वाकिब, मुबारिक व याकूब निवासी गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुर थाना गंगोह और नवेद निवासी मोहल्ला कुरेशियान गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि 21 नवंबर 2014 को मुबारिक निवासी मोहनपुरा उर्फ मैनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर ने झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका ट्रक चोरों ने चोरी कर लिया तथा बीमा कंपनी से क्लेम के साढ़े सात लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

मुबारिक ने ट्रक को पंजाब में ले जाकर कटवा दिया था। गिरोह के सदस्य ट्रक को फर्जी चोरी कराकर बीमा क्लेम लेते है और ट्रक को कटवा कर उसका इंजन नंबर व चेसिस नंबर बदलकर उसको बेचते है। पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया। फरार तीन आरोपियों वाकिब, जमशेद व मांगा निवासी गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुर थाना गंगोह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed