{"_id":"577424964f1c1bd26b79acfd","slug":"found-girl-in-purkaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बच्ची पुरकाजी में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बच्ची पुरकाजी में मिली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी में बालिका को परिजनों के सुपुर्द करती उत्तराखंड पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड से लापता हुई एक तीन साल की बच्ची शामली के पुरकाजी बस स्टैंड से मिली है, जिसकी सूचना पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को देकर बच्ची को उसके सुपुर्द कर दिया है।
थाना प्रभारी भानु प्रताप यादव ने बताया कि उत्तराखंड की कोतवाली रुड़की क्षेत्र से सुरेन्द्र कुमार की तीन वर्षीय पुत्री रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी, जिसकी रुड़की कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज है।
उसके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को किसी व्यक्ति द्वारा रुड़की पुलिस को बच्ची के पुरकाजी में होने की जानकारी दी गई थी, जिस पर रुड़की पुलिस ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को पुरकाजी बस स्टैंड से बरामद कर रुड़की पुलिस को सौंप दिया। बच्ची ने बताया कि उसे तीन अंकल और एक आंटी लेकर आए थे और उन्होंने मारपीट भी की है। उधर, बच्ची को पाकर उसके परिजन बेहद खुश नजर आए।