फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For not giving ten lakh rupees in dowry, the woman was beaten and left at her parental home

Shamli News: दहेज में दस लाख रुपये न देने पर को महिला को मारपीट कर मायके में छोड़ा

Tue, 26 Aug 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
For not giving ten lakh rupees in dowry, the woman was beaten and left at her parental home
शामली। दहेज में दस लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे मायके में छोड़ गए। एसपी के आदेश पर पीड़िता की मां की तहरीर पर शहर कोतवाली में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की शादी 19 नवंबर 2018 में सहारनपुर जिले के कस्बा रामपुर मनिहारन निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, ससुर, सास व देवर उसकी बेटी को कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करने लगे और उसे अपने घर से गाड़ी लेने के लिए दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान उसकी बेटी को घर पर ही लड़का हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को ससुराल ले जाने से मना कर दिया। उसने दो लाख रुपये का इंतजाम कर ससुराल वालों को दिए। इसके बाद वे उसकी पुत्री व लड़के को ससुराल ले गए। कुछ दिन तक ठीक रहा। 22 मई 2022 की शाम को उसकी पुत्री को कमरे में अकेला देखकर देवर ने उसे गलत नीयत से दबोच लिया। उसकी पुत्री ने शोर मचाया और सास, ससुर व पति को बताया तो उसके साथ मारपीट की और उसी रात को ससुराल वाले मायके में गांव के बाहर छोड़ गए और कहा कि जब तक 10 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तब तक उसके साथ ऐसा ही होगा। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। च कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed