फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   food poisioning case

कोल्डड्रिंक से परिवार की हालत बिगड़ी

Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
food poisioning case
फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में फूड प्वाइजनिंग का एक और मामला प्रकाश में आया है। कोल्ड ड्रिंक पीने से पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बृहस्पतिवार को उनकी हालत में सुधार देखा गया।
विज्ञापन


बीमार लोगों ने बताया कि उन्होंने रोजा इफ्तार के समय कोल्ड ड्रिंक पी थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हुई। चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी रफिया पुत्र मुंशी के परिवार ने रोजा इफ्तार किया। जिसमें उन्होंने कोल्डड्रिंक पी। इसके थोड़ी देर बाद ही उनकी हालत बिगडनी शुरू हो गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कुछ सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


देर रात परिजनों ने रफिया 42 वर्ष, साजिद 35 वर्ष, गुलशिदा पत्नी रफिया 40, पुत्री दानिश्ता 18 वर्ष, पुत्री साहिबा 14 वर्ष, पुत्र आसिफ 16 वर्ष, पुत्री सना 12 वर्ष, पुत्र कौशर 10 वर्ष, खालिद आठ वर्ष को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें सुबह तक उनकी हालत में सुधार हुआ। डॉ. जगमोहन का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है कोल्डड्रिंक पीने से सभी की हालत बिगड़ी है। सभी की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed