फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog made trouble on the highway auto serried

कोहरा बना मुसीबत, हाईवे पर वाहन भिड़े

Mon, 07 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fog made trouble on the highway auto serried
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। रविवार को भी घने कोहरे के कारण करनाल-मेरठ हाईवे पर कई हादसे हुए। जिनमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हामिद, आलम, पवन निवासी छाजपुरा गढ़ी जिला मुजफ्फरनगर पिकअप में सवार होकर करनाल कपड़ों की बिक्री करने के लिए निकले थे। उनके पीछे दूसरी पिकअप थी।

जैसे ही वह झिंझाना पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी से आगे चल रही आल्टो कार के सामने साइकिल सवार आ गया। जब आल्टो   चालक ने साइकिल सवार को बचने के लिए ब्रेक लगाए तो हामिद की गाड़ी के चालक ने भी आल्टो को देख कर तुरंत ब्रेक लगा दिए। मगर पीछे वाली गाड़ी का चालक कुछ समझ पता इससे पहले ही उसकी गाड़ी हामिद की पिकअप टकरा गयी। जिस के कारण पिकअप में पीछे बैठे हामिद, आलम, पवन घायल हो गए। 
विज्ञापन


उधर, गांव केरटू के नजदीक करनाल-मेरठ हाईवे पर विजय, गौरव, सिमरन, निर्मला, लखविंदर, आदि टेंपो से बरनावा जा रहे थे। धुंध होने के कारण एक ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दो ट्रक भी आपस में टकरा गए, जिसमें टेंपो सवार उक्त सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू पुत्र उदय सिंह, रणवीर पुत्र दाताराम निवासी पान्थुपुरा दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही ऊन-झिंझाना मार्ग पर काली मंदिर के समीप पहुंचे तो वहां पर खड़ी बुग्गी से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमे दोनों को गंभीर चोर्टें आइं। करनाल निवासी सुब्रमणि पुत्र वेदप्रकाश अपने परिवार के साथ स्कार्पियो गाड़ी से मेरठ जा रहे थे। धुंध अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी रास्ते से एक तरफ कड़ी कर दी लेकिन तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

शहर पर छाई कोहरे की चादर, आवागमन ठप

शामली। रविवार सुबह शहर पर कोहरे की चादर छाई रही। जिस कारण ट्रेनों और बसों का आवागमन घंटों प्रभावित रहा। जिस कारण मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा छाया रहा।  

 इस दौरान दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर और सहारनपुुुुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें एक घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक प्रभावित     हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जनता एक्सप्रेेस, हरिद्वार पैैैसेंजर ट्रेन, लाल ट्रेन एक घंटा से लेकर डेढ़ घंटा तक लेट रही। कोहरे से रोडवेज- प्राईवेट बसें सुबह के समय घंटों लेट चालू हुईं।


जिस कारण मुसाफिर परेशान रहे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली रोडवेज बस अड्डे के स्टेेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह चार     बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होजाता है। कोहरे छाया रहने से   पांच बजे के बाद रोडवेज बसो का संचालन शुरू हो पाया है। वहीं,        उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने लोगों से अनुरोध किया    कि मानवरहित रेलवे फाटकों पर आगे-पीछे बाएं दाएं देखकर और ट्रेन         की आवाज सुनकर रेलवे लाइनों को पार करें। वहीं, बघरा कृषि विज्ञान         केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोहरे का कहर अभी एक         या दो दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed