फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flaws found in primary schools - hostel inspection

डीएम को प्राथमिक विद्यालयों- छात्रावास निरीक्षण में खामिया मिली -नगर शिक्षा अधिकारी, हैडमास्टर, लेखाधिकारी का जबाब तलब,

Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in primary schools - hostel inspection
प्राथमिक विद्यालयों- छात्रावास निरीक्षण में खामियां मिली
विज्ञापन

डीएम ने नगर शिक्षा अधिकारी, हेडमास्टर, लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा
शामली। डीएम के निरीक्षण मेें प्राथमिक विद्यालय एक और दो व छात्रावास में खामियां मिली। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो में बच्चे फर्श पर बैठकर अध्ययन करते हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम मिली।

बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक जयपाल सैनी उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया कि विद्यालय में उनके अलावा कोई सहायक अध्यापक तैनात नहीं है। केवल एक शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। विद्यालय में 167 बच्चों में मात्र 42 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर उपलब्ध होना नहीं पाया गया। बच्चे नीचे फर्श पर बैठ कर अध्ययन करते पाए गए। एक ही कमरे में दो-दो कक्षाओं के छात्र पढ़ाई करते पाए गए। विद्यालय में आँचल नाम की रसोइयां मिली, जो कक्षा 2 और 3 तक क्लास के बच्चों को पढ़ाते मिली। आँचल नाम की रसोईया को भोजन बनाने के लिए 1500 रुपये एवं बच्चों को पढ़ाने के लिए एक हजार रुपये मिलते हैं। बच्चों के लिए मिड-डे मील विद्यालय में अब नहीं बनता है। विद्यालय में स्नानघर में ताला लगा हुआ है। जिसे वह सफाई कर्मी अपने निजी प्रयोग में लाता है। 167 बच्चों पर मात्र एक अध्यापक की तैनाती होने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। विद्यालय में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के लिए विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी एवं प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर शिक्षा अधिकारी शामली को भी उत्तरदायी ठहराते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ साथ गत वर्ष विद्यालय को प्राप्त 25,000 रुपये के व्यय के संबंध में वित्त लेखाधिकारी से जांच कर जवाब तलब किया है। नंदू प्रसाद मोहल्ले में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, निरीक्षण किया गया। छात्रावास के प्रभारी कालीचरण मौर्य, अरविंद कुमार, सफाई कर्मी उपस्थित नहीं मिले। 17 कमरों वाले इस छात्रावास में 51 छात्र पंजीकृत हैं। छात्रावास में बने शौचालयों में बहुत गंदगी पाई गई। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं पायी गयी। छात्रावास के नगर पालिका परिषद, शामली की लाईटे खराब पडी है। हास्टल के अंदर एक हैंडपंप काफी दिनों से खराब मिला। मेस सुविधा नहीं होने से भोजन का इंतजाम भी छात्रों को खुद करना पडता है। छात्रावास में अव्यवस्थाओं के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को तत्काल छात्रावास का निरीक्षण करने तथा वहां नाले व नालियों को समुचित सफाई- प्रकाश व्यवस्था कराने, खराब पड़े हैंडपंप की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed