फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flag hoisting will take place at 8 am on government and non-government buildings

Shamli News: सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण

Wed, 14 Aug 2024 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will take place at 8 am on government and non-government buildings
शामली। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी कर ली है। 15 अगस्त को सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण का समय सुबह 8:30 बजे होगा।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7ः30 बजे
प्रत्येक गांव, कस्बों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी नगर पालिका परिषद शामली से प्रारम्भ होकर विजय चौक पर सम्पन्न होगी।
प्रभात फेरी में छोटे बच्चों को सम्मिलित न किया जाए। ध्वजारोहण के पश्चात खेल-कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया जाएगा। जिलेभर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर पालिका, नगर पंचायतों द्वारा शामली, कैराना, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, जलालाबाद, कांधला के बाजारों को तिरंगे झंड़ों से सजाया जा रहा है। शामली में तिरंगे वाली लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed