फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय के खोखे में अचानक लगी भीषण आग, पहले फटी कॉफी की मशीन फिर सिलिंडर, देखिए तस्वीरें

Sat, 20 Feb 2021 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Fire set in a shop and gas cylinder blast in Shamli of Uttar Pradesh
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

शामली के जलालाबाद में तीतरो मार्ग पर किनारे रखे खोखे पर कॉफी मशीन फटने से आग लग गई। मशीन में लगे गैस सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। दुकान में बेचने के लिए रखे डीजल-पेट्रोल की कैन में भी आग लग गई। आसपास के अन्य तीन खोखों में भी आग लगने से लाखों का सामान जल गया।

Fire set in a shop and gas cylinder blast in Shamli of Uttar Pradesh
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

तीतरो मार्ग पर शमीम निवासी शाह गाजीपुरा का चाय-कॉफी का खोखा है। शनिवार सुबह 11 बजे शमीम पड़ोसी दुकानदार महबूब को कॉफी देने के लिए दुकान छोड़कर गया था। इस बीच कॉफी की मशीन फट गई और आग पाइप के सहारे गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। सिलिंडर फटने से आग ने दुकान में रखे फ्रिज, इनवर्टर, फर्नीचर, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकिंग खाद्य सामग्री जल गई। बताया जाता है कि खोखे में बिक्री के लिए कैन में पेट्रोल, डीजल भी रखा हुआ था। उसने भी आग पकड़ ली। पास में ही रखे राशिद निवासी गांव सोजनी उमरपुर, संदीप कुमार निवासी अहमदपुर, असलम निवासी प्रताप नगर जलालाबाद के खोखे में भी आग लग गई।

Fire set in a shop and gas cylinder blast in Shamli of Uttar Pradesh
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने रेत, मिट्टी, नगर पंचायत के टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। मौके पर थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा, चौकी प्रभारी सचिन कुमार पूनिया पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। घटना के दौरान दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार अहमद, महबूब, गुड्डू खान, सभासद अजीम बैग, चौधरी इस्तकार, नाजिम मलिक, करीम बैग, सफाई नायक निसार अहमद, सुनील कुमार आदि ने आग बुझाने में मशक्कत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire set in a shop and gas cylinder blast in Shamli of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

खोखे में हो रही थी डीजल-पेट्रोल की बिक्री 
तीतरों मार्ग पर 12 से अधिक खोखे रखे हुए हैं। ये एक-दूसरे से सटे हुए हैं। बताया जाता है कि खोखे संचालन अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री करते हैं। कैन में भरकर डीजल-पेट्रोल रखा जाता है। शनिवार को भी जिस खोखे में आग लगी, उसमें भी बिक्री के लिए पेट्रोल और डीजल रखा हुआ था। एक वर्ष पूर्व भी तीतरो मार्ग पर खोखे में आग लगने से इसी तरह की घटना हुई थी। यह भी आरोप है कि कुछ खोखों में गैस रिफिलिंग का भी काम भी होता है। 

विज्ञापन
Fire set in a shop and gas cylinder blast in Shamli of Uttar Pradesh
आग में जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

खोखा संचालकों को नोटिस जारी
जलालाबाद चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने कस्बे के 22 खोखा संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि खोखों पर पेट्रोल-डीजल बिक्री और गैस रिफलिंग की शिकायतें मिली हैं। कोई खोखा संचालक तेल बिक्री एवं गैस रिफलिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed