फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fine of four thousand rupees for filling the box with sweets

Shamli News: मिठाई के साथ डिब्बा ताैलने पर चार हजार का जुर्माना

Sun, 15 Dec 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fine of four thousand rupees for filling the box with sweets
कैराना। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को चार से लेकर छह साल तक के पुराने मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया गया। कुल 13497 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 36358813 की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन

ऊन के रहने वाले मिठाई विक्रेता प्रवीण ग्राहकों को मिठाई के साथ डिब्बा भी तौलता था। जिसकी शिकायत ग्राहक ने की। लोक अदालत ने दुकानदार को मिठाई के साथ डिब्बा नहीं तौलने की नसीहत दी और चार हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शामली की काजीवाड़ा की महिला का चार साल से पति से विवाद चल रहा था। महिला आशिया का आरोप था कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला पति ऑनलाइन जुआ खेलता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। कई बार उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया। कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराते हुए दोनों को एक साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शामली, कांधला, जलालाबाद दो से तीन साल तक के बीमा क्लेम के मामलों का भी निस्तारण कराया गया। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा 1 मामला, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 27 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय द्वारा तीन मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) न्यायालय द्वारा 233 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 742 मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 233 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय द्वारा 135 मामले का, सिविल जज कैराना न्यायालय द्वारा 199 मामले का, सिविल जज (जूनियर डिविजन न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय द्वारा 488 मामले, सिविल जज (जू, डि.) एफटीसी शामली न्यायालय द्वारा 210 मामले, सिविल जज जूनियर डिवीजन कैराना न्यायालय द्वारा 304 मामले व अपर सिविल जज कोर्ट संख्या-1, कैराना न्यायालय द्वारा 250 मामले का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों में कुल 2827 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल धनराशि 567890 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
इनके अलावा राजस्व न्यायालयों में 1708882 रुपये का सेटलमेंट किया गया। बैंक से संबंधित 1219 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 34082041 की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार के मार्गदर्शन में कुल 13497 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल 36358813 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed