फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fight

लेनदेन के विवाद में सिर फुटव्वल

Fri, 11 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
fight
शामली। बड़ा बाजार में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दो बंदूक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला दयानंदनगर निवासी राजेश वर्मा व सुनील वर्मा सर्राफा व्यापारी हैं। आरोप है कि गांव बलवा निवासी सर्राफा व्यापारी पर उनके लाखों रुपये की देनदारी है। बृहस्पतिवार को बलवा के व्यापारी शामली के बड़ा बाजार में जेवरात बेचने के लिए आया था, जहां सुनील व राजेश ने उसे पकड़ लिया और जेवर छीन लिए। इस बात की सूचना बलवा के व्यापारी ने कॉल कर साथियों को दे दी, जिस पर दर्जनों लोग लाठी-डंडे व हथियार लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस बात का पता लगते ही सुनील पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान दो युवकों से बंदूक भी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों का लेन देन का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली ने कराया अहमदगढ़ में बखेड़ा
झिंझाना। गांव अहमदगढ़ में नाली का पानी रोकने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया और उनमें जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। गांव अहमदगढ़ निवासी मनीष ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी रामबीर और धर्मबीर ने नाली का पानी रोक दिया।

विरोध करने पर राहुल, चंदर, कृष्ण, श्यामवती, सूरजभान, राजकुमार, राधेश्याम, ओमसिंह, शेखर, कमलेश, ममता आदि ने धारदार हथियारों से उसे मारना शुरू कर दिया बीच बचाव में पिता भगवान सिंह, चतर सैन, मंगतराम, कमलेश, रतन सिंह, मंगतराम, चरतराम, श्रीराम, जयभगवान आदि को घायल कर दिया। धर्मवीर का कहना था की प्रधानी के चुनाव में तुमने हमें वोट नहीं दी है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल सभी को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से धर्मवीर पक्ष के धर्मवीर, रामबीर, रूकमचंद, राहुल व दूसरे पक्ष के भगवान सिंह, चतरसैन, मंगतराम, को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी कमल सिंह यादव ने बताया कि दोनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed