{"_id":"678805c2e58f6f1c8b06ffb5","slug":"fifty-percent-of-the-work-of-the-district-industries-center-office-is-completed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-135254-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का पचास प्रतिशत कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का पचास प्रतिशत कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन
शामली जिला उद्योग केंद्र का निर्माणाधीन कार्यालय । संवाद
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का पचास फीसदी कार्य पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अधिकारियों के मुताबिक 30 मई से पहले कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
पानीपत रोड पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र विकसित है, जिसमें 150 से ज्यादा औद्योगिक इकाई संचालित हैं। औद्योगिक केंद्र में तीन हजार वर्ग मीटर भूमि जिला उद्योग केंद्र के लिए आरक्षित हैं। लंबे समय से जिला उद्योग केंद्र की शामली जिले में स्वीकृति नहीं मिली थी। मुजफ्फरनगर के उद्योग केंद्र से औद्योगिक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। जिला महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मुजफ्फरनगर जिले से आकर जिला उद्योग बंधु की बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।
डीएम ने जिला उद्योग केंद्र के लिए महाप्रबंधक समेत अधिकारियों, कर्मचारियों के पद सृजित करने की संस्तुति शासन को भेज दी थी। 14 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन से शामली जिले में दुमंजिला जिला उद्योग केंद्र की स्वीकृति हुई थी। शासन से 1.48 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति हुई । निर्माण कराने के लिए यूपीएसआईसी कानपुर को निर्माण एजेंसी नामित किया था। पिछले दस माह से जिला उद्योग केंद्र कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। दो किस्तों में पचास फीसदी कार्य पूरा हो पाया है। निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता अरुण कुमार झा ने बताया कि भवन का पचास फीसदी कार्य पूरा हो पाया है। पचास फीसदी कार्य 30 मई 2025 तक कार्य पूरा हो पाएगा। जिसमें चार कमरे, दो बैठक कक्ष, शौचालय आदि हैं।
विज्ञापन
- उद्यमियों को जिला मुख्यालय पर मिलेगी सुविधा
आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, साईमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल का कहना है कि शामली में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का निर्माण होने से उद्यमियों को मुजफ्फरनगर जिले के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। जिला मुख्यालय पर उद्यमियों को सुविधा मिल जाएगी।