फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fear is in kairana

कैराना में दहशत अभी भी बरकरार : हुकुम सिंह

Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fear is in kairana
सांसद हुकम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कैराना पलायन को लेकर देश भर में हल्ला मचने के बाद भी यहां के हालात स्थिर  नहीं दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का यही  मानना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे गृहमंत्री से मिलेंगे और सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका परिषद में प्रेसवार्ता आयोजित कर सांसद हुकुम सिंह ने कैराना की हालत को चिंताजनक बताते      हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन सपा के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने अभी कैराना में हुए ताजा मामले का हवाला देते हुए कहा कि सपा सरकार के प्रतिनिधि यानी  प्रशासन कहता है कि कैराना सामान्य है, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है।
विज्ञापन


कैराना में दो दिन पूर्व रामा सिनेमा के मालिक प्रदीप के कार्यालय में घुसकर गुंडों ने घुसकर मारपीट करते हुए लूटपाट की। जब इस संबंध में प्रदीप ने कोतवाली में शिकायत की, तो पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आरोपियों ने प्रदीप की  बहन के घर जाकर फैसला न करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी। इससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शामली जनपद का प्रशासन सांसद की भी नहीं सुनता है। प्रदीप मित्तल के चार सिनेमा घर थे, लेकिन अब मात्र एक ही रह गया है और तीन बंद हो चुके हैं। इसके चलते इनका तीन चौथाई परिवार कैराना से पलायन कर चुका है। इस संबंध में वे गृहमंत्री से मिलेंगे और सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे। सांसद ने राज्यपाल और सीएम को इस संबंध में ई-मेल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed