{"_id":"5e85fbdc8ebc3e78c10f185b","slug":"father-heart-patient-to-be-brought-from-panipat-give-permission-shamli-news-mrt476226294","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता हार्ट के मरीज है, उन्हें पानीपत से लाना है परमिशन दे दो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता हार्ट के मरीज है, उन्हें पानीपत से लाना है परमिशन दे दो साहब
कैराना वाहन परमिशन के लिए एसडीएम कार्यालय के बाहर लगी लाइन
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कैराना (शामली)। लॉकडाउन में वाहनों का संचालन बंद है। इसके चलते लोगों के सामने अपनों को लाने और ले जाने की समस्या बनी है। इसके चलते एसडीएम कार्यालय पर वाहनों की परमिशन लेने के लिए लोगों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के 10वें दिन बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम कार्यालय के बाहर वाहनों की परमिशन लेने वालों की लाइन लगी थी। लाइन में लगे इंजतार अंसारी ने बताया कि उसकी बहन और बुआ 12 दिन पहले शादी में यहां आई थी, लेकिन वापस सहारनपुर जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इस कारण वो वाहन की परमिशन लेने के लिए यहां आए हैं। खलीक निवासी खुरगान रोड ने बताया कि उसकी आटा चक्की है। मोहल्ले में आटा खत्म हो गया, जिस कारण वह शामली से अनाज लाने के लिए वाहन की परमिशन लेने आया है। संजय निवासी ऊंचागांव ने बताया कि उसके पिता हार्ट की समस्या के कारण 13 मार्च से पानीपत हास्पिटल में एडमिट है। वह अपने पिता को पानीपत से लाने के लिए वाहन की परमिशन लेने आया है। जरीफ निवासी गुलशननगर ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मजदूरी बंद हो गई। घर का खर्च चलाने के लिए वह सब्जी बेचने की परमिशन लेने के लिए आया है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत जरूरी मामलों में ही परमिशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।