फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers should protect themselves from insect diseases in wheat, mustard, potato and sugarcane crops.

Shamli News: किसान गेहू, सरसों, आलू, और गन्ने की फसलों में कीट रोग से करे बचाव

Sat, 13 Jan 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers should protect themselves from insect diseases in wheat, mustard, potato and sugarcane crops.
शामली। जिले में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए गेहू, सरसों, आलू, और गन्ने की फसलों में कीट/रोग से बचाने के लिए लक्षण अनुसार कीटनाशी/रोगनाशी का उपयोग करें। समय से फसलों की सिंचाई करें जिससे कि फसल पर पालें से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रबी की फसल गेहूं, सरसों, आलू, और गन्ने की फसलों में कीट रोग के लक्षण अनुसार कीटनाशी रोगनाशी का उपयोग करें। समय से फसलों की सिंचाई करें। वर्तमान में तापमान में गिरावट हो रही है और आर्द्रता बढ़ रही है। धूप नहीं निकलने से रबी फसलों में रोग की आशंका गहरा गई है। गेहूं फसल में माहू, पीली गेरूई, पत्ती धब्बा रोग की आशंका बनी हुई है। माहू रोग नियंत्रण के लिए एजडिरेक्टिन 0.15 ईसी 2.5 लीटर प्रति हैक्टेयर दर से 500 लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव किया जाए। पीली गेरूई रोग के नियंत्रण को प्रोपिकोन जोल 25 प्रतिलीटर ईसी 500 मिली प्रति हैक्टेयर 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव किया जाए। पत्ती धब्बा रोग के नियंत्रण के लिए थयोफिनेट मिथाइल 70 प्रति डब्ल्यूपी 700 ग्राम को 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव किया जाए। सरसों में आरामक्खी, पत्ती सुरंगक, पत्ती धब्बा और सफेद गेरूई रोग की आशंका बनी हुई है। इन रोगों की रोकथाम के लिए क्रमशः मैलाथियान, नीम आयल, मैंकोजेब और जिनेब की निर्धारित मात्रा को पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन

आलू की फसल कोहरे और शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होती है, जिसमें झुलसा रोग प्रमुख है। इसके उपचार के लिए किसान मैंकोजेब अथवा जिनेब की 1.5 किग्रा मात्रा को 500 लीटर पानी में घोलकर एक हैक्टेयर फसल पर छिड़काव करना चाहिए। गन्ना की फसल में टापबोरर अर्थात चोटीभेदक रोग लगने की आंशका रहती है। इससे बचाव के लिए ट्राइकोग्रामा किलोनिस की चिप को गन्ने की पत्ती पर लगा देने से कीट की रोकथाम होती है। इसके अलावा क्लोरपाइरीफास 20 प्रति लीटर ईसी 1.5 लीटर प्रति हैक्टेयर की दर से 600 लीटर में घोलकर फसल पर छिड़काव करना चाहिए। कीट रोग की रोकथाम के लिए 9452247111 और 94522557111 नंबरों पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed