फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers protest at collectorate for sugarcane payment

गन्ना भुगतान के लिए किसानों का कलक्ट्रेट पर धरना

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at collectorate for sugarcane payment
शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसानों व मिल अधिकारियो से वार्ता करते जिला गन्ना अधिकारी व एडीएम सं? - फोटो : SHAMLI
गन्ना भुगतान के लिए किसानों का कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

शामली। पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मंगलवार को किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जिसके बाद एडीएम संतोष कुमार सिंह ने चीनी मिलों के अफसरों को तलब कर लिया। उनके साथ बैठक लेकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। मिल अधिकारियों ने कहा कि जनवरी माह में पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो पाएगा। इससे किसान संतुष्ट नहीं हुए। बाद में एसडीएम शामली के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन करने और दस जनवरी तक तीनों मिलों का निरीक्षण कर इनके गोदामों में मौजूद चीनी की पड़ताल करने पर सहमति बनी।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में किसान मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर पिछले और नए सत्र का बकाया गन्ना भुुगतान कराने, किसान आंदोलन में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे समाप्त करने, निरस्त शस्त्र लाइसेंस बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही गोवंशों द्वारा किए गए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने का भी मुद्दा उठाया गया। किसानों की मांग पर एडीएम संतोष कुमार सिंह सभी चीनी मिलों के अफसरों तलब कर पिछले सत्र के गन्ना भुगतान की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले सत्र का जिले की मिलों पर 211.46 करोड़ रुपया बकाया है। शामली मिल पर 65.71 करोड़, ऊन मिल पर 18.44 करोड़ और थानाभवन मिल पर 127.31 करोड़ बकाया है। शामली चीनी मिल ने 31 दिसंबर तक नौ करोड़, ऊन चीनी मिल ने 6.5 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल ने सात जनवरी तक 10 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। तमाम चर्चाओं के बाद निर्णय लिया गया कि एसडीएम शामली के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी तीनों मिलों का निरीक्षण कर इनके गोदामों की जांच कर रिपोर्ट देगी। कमेटी यह भी पड़ताल करेगी कि किस चीनी मिल पर चीनी का कितना स्टॉक है और कितना भुगतान किया है। इसके बाद अगली बैठक प्रतिनिधियों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों की 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन, प्रदेश सचिव शोएब खान, जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, जिला सचिव जितेंद्र, उमर पहलवान, राजेंद्र सिंह, यामीन चौधरी, पंकज सरोहा आदि मौजूद रहे।

गन्ना मंत्री से आज मुलाकात करेंगे किसान
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि बुधवार को शामली गन्ना समिति में नवीन भवन की आधारशिला रखने के लिए आ रहे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल गन्ना भुगतान को लेकर मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 29 चीनी मिलों का एक समूह ऐसा है, जो इस वर्ष का भी भुगतान कर रहा है। जिसमें जिले की तीन चीनी मिले हैं, जो पिछले वर्ष का भी भुगतान अभी तक नहीं कर रही हैं। इसी को लेकर किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल गन्ना मंत्री से वार्ता करेगा।
चीनी मिलों पर पिछले सत्र के बकाया की स्थिति करोड़ में
मिल खरीदा गया गन्ना भुगतान किया अवशेष भुगतान
शामली 366.46 300.75 65.71
ऊन 337.10 318.67 18.44
थानाभवन 439.40 312.08 127.31
कुल 1142.96 931.50 211.46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed