फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   farmers on collectrate

रंगदारी मामले में कलक्ट्रेट में हंगामा, प्रदर्शन

Sun, 07 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 07 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
farmers on collectrate
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जोरदार हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान से रंगदारी मांगने, जलालाबाद में कब्रिस्तान की जमीन पर कूड़ा डालने और तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे सहित कई मामलों में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह रोड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंची। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम सदर एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि जलालाबाद के मोहल्ला सकाजीपुरा के निकट कब्रिस्तान की भूमि पर साजिश के तहत अवैध कब्जा करने के लिए कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। उनकी मांग है कि कब्रिस्तान की चार दीवारी कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि  गांव चूनसा निवासी भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कंवरपाल सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में शीघ्र कार्रवाई कराई जाए क्योंकि जब से किसान के घर रंगदारी की चिट्ठी पहुंची, तब से उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित किसान के परिवार की जानमाल की सुरक्षा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव गोसगढ़ अहाता निवासी युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण सैनी और उनके परिवार को गांव के ही कुछ लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। गांव में जमीन के विवाद को लेकर प्रवीण सैनी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की जा रही है।


इस मामले में कार्रवाई को भी जरूरी कदम उठाया जाए। इस दौरान अनिल मलिक, श्याम सिंह रोड, देशबंधु कौशिक, इरशाद, शाकिर, नाजिम, ताहिर, इंतजार, महबूब, अनवर, सलमान, नसीम, शकील और साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed